Latest News

रसूखदार सरदार बादल:प्रधानमंत्री मोदी पहुँच रहे चंडीगढ़,पूर्व मुख्यमंत्री बादल को देंगे श्रद्धांजलि

By 26-4-2023

Published on 26 Apr, 2023 10:11 AM.

चंडीगढ़(प्रजातंत्र शक्ति,जातिंद्र टंडन) पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब में कल गुरूवार को सरकारी छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वे यहां पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देंगेप्रकाश सिंह बादल का 75 साल का राजनीतिक करियर...20 साल की उम्र में सरपंच बनने के बाद प्रकाश सिंह बादल करीब 75 साल तक राजनीतिक जीवन में हमेशा राजनीति के केंद्र में रहे। पंजाब राज्य की राजनीति का उन्हें बाबा बोहड़ कहा गया, वहीं केंद्र में भी उनकी दहाड़ हमेशा ऊंची रही। जनसंघ व भाजपा की तरफ झुकी राजनीति के प्रमुख चेहरों में शुमार रहे। भाजपा ने भी उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं किया।

Viewers: 58499

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper